मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 4 -- मीनापुर। महदेइयां और हरका मानशाही में आत्मा की ओर से गुरुवार को चौपाल लगाई गई। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शालिनी कुमारी ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती के बारे में बताया। फसल अवशेष प्रबंधन, फार्मर रजिस्ट्री ऐप, बिहार कृषि ऐप और बिहार कृषि ऐप की जानकारी दी गई। कृषि समन्वयक राजीव कुमार ने किसानों को फसल में सही मात्रा में उर्वरक उपयोग करने की विधि बताई। इस मौके पर पूर्व आत्मा अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद और किसान सलाहकार संजय कुमार सिंह, मनोज कुमार शाही मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.