मथुरा, मार्च 8 -- कलक्ट्रेट पर धनगर चौपाल में धनगरों ने हुंकार भरी और कहा कि जब तक धनगर जाति प्रमाण-पत्र बनने नहीं लगेंगे जब तक धरना जारी रहेगा। अपराह्न में उप जिला मजिस्ट्रेट ने वट वृक्ष के नीचे धरना स्थल पर चौपाल में आकर ज्ञापन लिया। चौपाल में वक्ताओं ने कहा कि धरने को 500 दिन हो चुके हैं, परंतु शासन प्रशासन उनकी उपेक्षा कर रहा है। यह सरकार को भारी पड़ेगी। धनगर विकास समिति ने अनिश्चितकालीन धरने में भारी संख्या में धनगर एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि जल्द ही धनगर जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं हुए तो जनपद के साथ पूरे प्रदेश के धनगर जिना मुख्यालय पर गांधीवादी धरने को बड़े आंदोलन में बदल देंगे। वक्ताओं ने जाति प्रमाण पत्र की समस्याएं विस्तार से रखीं। वक्ताओं ने कहा कि अनिश्चितकालीन धरना के 500वें दिन जिला अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.