महाराजगंज, फरवरी 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मिठौरा क्षेत्र के सांसद आदर्श गांव हरिहरपुर टोला गोबरही में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में स्वास्थ्य विभाग, पीएम किसान योजना, पशुपालन विभाग, विकसित भारत अभियान, पीएम सूर्य घर योजना, स्वयं सहायता समूह सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इस दौरान बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया तथा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर उन्हें उपहार भेंट किए गए। चौपाल में पीएम सूर्य घर योजना, स्वयं सहायता समूह, स्वास्थ्य सेवाएं एवं पशुओं में होने वाली खुरपका-मुंहपका बीमारी सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। जिलाधिकारी ने किया ग्रामीणों से सीधा संवाद जिलाधिकारी ने चौपाल में मौजूद लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.