बेगुसराय, दिसम्बर 5 -- गढ़पुरा,एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को वासंतिक रबी महाअभियान 2025 कृषि जन कल्याण चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस चौपाल में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सैकड़ों किसान शामिल हुए। अतिथि के रूप में बेगूसराय के उप परियोजना निदेशक आत्मा अजित कुमार, प्रखंड कृषि अधिकारी ओमप्रकाश यादव, कृषि विभाग के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सुरेंद्र कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक अशीजीत आनंद तथा किसान सलाहकार मनीष कुमार ने उन्नत एवं सफल उत्पादन को लेकर प्रशिक्षण दिया। कृषि विभाग अधिकारी एवं कर्मियों ने कृषि विभाग के द्वारा चलायी जाने वाली सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के साथ साथ रबी फसल में होने वाली बीमारियों, कीट, फंफूद आदि के रोकथाम के उपाय की भी जानकारी दी। जबकि मिट्टी जांच के लाभ एवं मिट्टी जांच नह...