आगरा, जनवरी 22 -- पार्टी हाईकमान के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत गुरुवार को पटियाली के मूढा गांव में मनरेगा कार्डधारक चौपाल हुई। इस दौरान कांग्रेसजनों ने मनरेगा कार्डधारकों से संवाद किया। उन्हें सरकार की नई योजना की जानकारी दी और मनरेगा बचाने के लिए कांग्रेस के आंदोलन में सहयोग की अपील की। पटियाली के मूढ़ा गांव में मनरेगा कार्ड धारक चौपाल का आयोजन कांग्रेसी जमादार सिंह ने कराया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने बताया कि नये कानून के अन्तर्गत भाजपा सरकार ने जो बदलाव किये हैं, वह मजदूरों के हित में नहीं है। मनरेगा जिला कोऑर्डिनेटर मुनेन्द्र पाल सिंह राजपूत ने बताया कि कांग्रेस इस नये कानून को स्वीकार नहीं करती है, यह मजदूरों के साथ धोखाधड़ी वाला कानून है। चौपाल कार्यक्रम में फूल्ली मिश्रा, अमित कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.