कन्नौज, फरवरी 20 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रनवीरपुर और कुंवरपुर जनूं में चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने तमाम समस्याएं रखीं। रनवीर में सबसे ज्यादा जल जीवन मिशन योजना से संबंधित शिकायतें की गईं। ग्राम पंचायत रनवीरपुर में आयोजित चौपाल में पहुंची खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सबसे ज्यादा ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन योजना से संबंधित शिकायतें की। ग्रामीणों का कहना था कि कई जगह पाइप लाइन लीकेज पड़ी है, तो कई कनेक्शन लीकेज होने के चलते टोटियों से पानी तक नहीं आ रहा है। पेयजल समस्याओं को बीडीओ ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल इस संबंध में जल निगम के अवर अभियंता से फोन पर वार्ता कर समस्याओं से अवगत कराया। बीडीओ ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी इन समस्याओं को बहुत...