संभल, दिसम्बर 5 -- संभल। संभल विकास खंड की ग्राम पंचायत सुजातपुर में शुक्रवार को आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया, जिसमें विशेष तौर पर राशन वितरण और खाद्यान्न की उपलब्धता का मुद्दा प्रमुख रहा। ग्रामीणों ने शिकायत की कि कई बार राशन समय पर नहीं मिल पाता या मात्रा कम दी जाती है। चौपाल में मौजूद अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अब हर परिवार को सरकारी मानकों के अनुसार पूरा राशन समय पर उपलब्ध कराया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि कोटेदारों की नियमित निगरानी की जाएगी और यदि कोई गड़बड़ी मिलती है तो सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही पात्र लोगों के नए राशन कार्ड जल्द बनाकर खाद्यान्न सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। चौपाल में महिलाओं की विशेष भागीदारी रही, जिन्होंने पोषण से जुड़ी समस्याओं को भी साझा किया। बैठक के अंत में जिम्मेदार अधिकारियों ने कहा कि...