गौरीगंज, जनवरी 9 -- अमेठी। स्थानीय ब्लॉक के अंतर्गत नरैनी गांव में चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें चार मामले आए। मौके पर दो का निस्तारण किया गया। शुक्रवार को आयोजित चौपाल में दो आवास के और दो परिवार रजिस्टर की नकल से संबंधित मामले आए। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विपिन तिवारी ने बताया परिवार रजिस्टर संबंधित दोनों मामले निस्तारित कर दिए गए। आवास देने के लिए जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अवर अभियंता अतुल प्रताप मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...