पाकुड़, जुलाई 30 -- पाकुड़। प्रतिनिधि उपायुक्त मनीष कुमार ने सदर प्रखंड के नरोत्तमपुर पंचायत के रामचंद्रपुर संथालिया गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी ली। जिला प्रशासन की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, गांव में कराए गए कार्यों की प्रगति आदि की जानकारी ली। उपायुक्त ने कहा सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ जरूरतमंद पात्रों को हर हाल में दिया जाय। किसी भी दशा में अपात्रों को लाभ न दिया जाय। लाभपरक योजनाओं व विकास कार्यों के क्रियान्वयन में पूरी तरह से पारदर्शिता रखी जाय। वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन, पारिवारिक लाभ से लेकर अन्य योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी लेकर उसका प्राथमिकता पर समाधान कराया जाय। उपायुक्त ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.