गया, जून 1 -- प्रखंड कांग्रेस कमिटी की ओर से भोरी में सामुदायिक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, पेयजल, सिंचाई और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी का मुद्दा उठाया। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण में कहा कि वर्तमान सरकार में आम जनता की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव के बाद जनता की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। चौपाल कार्यक्रम के बाद भोरी गांव में घर-घर झंडा अभियान चलाया गया। इस दौरान बृजमोहन शर्मा, बृजकिशोर शर्मा, लाल नारायण शर्मा, फनी यादव, नीरज कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...