हरदोई, दिसम्बर 9 -- अहिरोरी। पंचायत चुनाव 2026 की सुगबुगाहट ने गांवों में राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। ग्राम पंचायतों में नई सरकार के गठन से पहले चौपालों, गलियों और मोहल्लों में चुनावी चर्चाएँ जोर पकड़ने लगी हैं। संभावित प्रत्याशी मतदाताओं को साधने में जुट गए हैं। लोकलुभावन वादों का दौर शुरू हो गया है। किसी उम्मीदवार की जुबान पर नाली-खड़ंजे से विकास की गंगा बहाने का दावा है, तो कोई आवासीय पट्टों के वितरण और चकमार्ग निकलवाने की बातें कर रहा है। वहीं गांवों में सक्रिय 'तथाकथित मठाधीश' भी अपनी-अपनी रणनीति के अनुसार चुनावी गोटियां बिछाने में जुट गए हैं। कहीं देवरानी को मैदान में उतारने की तैयारियाँ हैं, तो कहीं उसी के सामने जेठानी को प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चाएं गर्म हैं। सर्दी के मौसम में भी चुनावी तपिश मई-जून जैसी महसूस होने लगी है। हालांक...