हजारीबाग, फरवरी 3 -- चौपारण। एक तरफ पुलिस प्रशासन व वन विभाग की टीम चौपारण के जंगली क्षेत्र में लगी पोस्ते की फसलों को नष्ट करने का अभियान चला रहा है, वहीं दूसरी तरफ एक टीम जन जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को अवैध अफीम की खेती छोड़कर वैकल्पिक खेती करने के लिए प्रेरित कर रही है। पुलिस व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में रविवार को अफीम की खेती नष्ट करने का अभियान चलाया। हजारीबाग एसपी अरविंद सिंह के नेतृत्व में ग्राम मुढिया में वनभूमि व निजी जमीन पर करीब 50 एकड़ में लगे अफीम की अवैध फसल को ट्रैक्टर से नष्ट किया गया। एसपी ने बताया कि डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर राज्य भर में अफीम की खेती को नष्ट करने का अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान एसपी द्वारा गाँव के विद्यालय में जागरुकता अभियान भी चलाया गया। ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं से सीधा संवाद कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.