हजारीबाग, फरवरी 3 -- चौपारण। प्रतिनिधि। चौपारण प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सीओ आशीष कुमार मंडल का तीन माह में ही स्थानांतरण घाघरा प्रखंड हो गया। आशीष मंडल ने चौपारण के नए सीओ संजय यादव को शुक्रवार को पदभार दिया। विदाई समारोह में भावुक होकर सीओ आशीष मंडल ने कहा कि काफी कम समय मे ही स्थानांतरण हो गया। कुछ करने की इच्छा हो रही थी, लेकिन क्षेत्र में रह नही सके। जितने दिन रहे लोगो का स्नेह और सहयोग मिला। राजस्व के क्षेत्र में बहुत कुछ करने की जरूरत है। समारोह में बीडीओ प्रेमचंद सिन्हा, थाना प्रभारी शम्भूनंद ईश्वर सहित प्रखंड और अंचल कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...