धनबाद, मार्च 20 -- चौपारण (हजारीबाग), प्रतिनिधि। दनुआ घाटी में जोड़राही पुल के पास ब्रेकर पर बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के पांच सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धनबाद निवासी घायलों में तीन की हालत नाजुक है। जानकारी के अनुसार चौपारण से बिहार जा रहा अज्ञात कंटेनर ने जोड़राही पुल के पास ब्रेकर पर अचानक ब्रेक लगाई। इसके बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने कंटेनर में जोरदार टक्कर मार दी। फिर पीछे से आ रही कार और बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार और ट्रक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद घाटी में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और चौपारण थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बाइक सवार आशिक कुमार (19)...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.