हजारीबाग, फरवरी 5 -- चौपारण, प्रतिनिधि चौपारण पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार को शराब तस्करों के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया। दो शराब तस्कर व एक लाख की शराब बरामद की है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान सोनू यादव, पिता उपेंद्र यादव ग्राम परसतरी भगहर और संदीप पासवान, पिता रामचंद्र पासवान, फुलवरिया नवलशाही, कोडरमा के रूप में हुई। बरामद शराब में पांच पेटी बियर व छह पेटी आरएस कंपनी की अंग्रेजी शराब शामिल हैं। थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार में अवैध शराब लादकर सिंघरांवा की ओर से बिहार ले जाई जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया। पांडेयबारा के पास जैसे ही तस्करों ने पुलिस की गाड़ी देखी, वे वाहन को तेज गति से भगाते हुए पुलिस की गाड़ी को ठोकर...