हजारीबाग, मार्च 7 -- चौपारण, प्रतिनिधि। पुलिस व वन विभाग ने संयुक्त रूप से गुरुवार को परसातरी, भण्डार और भगहर में महुआ शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया। इस दौरान लगभग सौ क्विंटल से अधिक जावा महुआ व निर्मित दो हजार से अधिक महुआ शराब को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई बरही सर्किल इंस्पेक्टर चंद्रशेखर कुमार, थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश व प्रभारी वनपाल पंकज कुमार के नेतृत्व में की गई। इस संदर्भ में सर्किल इंस्पेक्टर ने बताया कि भगहर में अवैध महुआ शराब की सूचना मिल रही थी। वरीय पदाधिकारियो के आदेश पर टीम गठित कर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन से भठ्ठियों व ड्राम सहित शराब बनाने के कई उपकरण को भी नष्ट किया गया। महुआ शराब निर्माण में संलिप्त फरार कारोबारी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। मालूम हो कि भगहर पंचायत में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.