हजारीबाग, नवम्बर 2 -- चौपारण प्रतिनिधि भटबिगहा गांव में 65 वर्षीय वृद्ध महिला की तालाब में डूबने से मौत हो गई। महिला अपने रिश्तेदार के घर आई थी और शनिवार की देर शाम घर लौटते समय यह हादसा हुआ। ग्रामीणों को करीब पांच घंटे बाद उनका शव तालाब में तैरता मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक महिला की पहचान चंदवारा प्रखंड के खांडी गांव निवासी स्वर्गीय रमन ठाकुर की पत्नी के रूप में हुई है। वह भटबिगहा निवासी प्रयाग ठाकुर के घर आई हुई थीं। मिली जानकारी के अनुसार, महिला देर शाम अपने गांव खांडी लौटने की तैयारी में थीं। भटबिगहा तालाब के बगल से गुजरने के दौरान अंधेरे या गीली मिट्टी के कारण पैर फिसल गया और वह गहरे तालाब में जा गिरीं। पांच घंटे बाद तालाब में तैरता मिला शव बताया जाता है कि डूबने के बाद काफी देर तक जब वृद्ध महिला का पता नहीं चला, तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.