हजारीबाग, जनवरी 29 -- चौपारण, प्रतिनिधि। नशा तस्करों के खिलाफ चौपारण पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के अंजन गांव और उसके आस-पास के दुर्गम इलाकों में वन विभाग और पुलिस के संयुक्त अभियान में लगभग 50 एकड़ में अवैध रूप से लगी अफीम की खेती को रौंद दिया गया। पुलिस ने मौके से सिंचाई में इस्तेमाल होने वाले 8 डिलीवरी पाइप भी जब्त कर नष्ट कर दिया। पुलिस ने बताया कि ड्रोन की सहायता से 200 एकड़ अफीम की खेती पहचान की गई है। बरही एसडीपीओ अजित कुमार बिमल के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने तस्करों की पहचान शुरू कर दी है। कहा मादक पदार्थों की खेती और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान में एसडीपीओ अजित कुमार विमल, बरही अंचल पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर कुमार, चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, एसआई सुबिन्दर राम, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.