उन्नाव, नवम्बर 3 -- असोहा। विकास खंड असोहा के उच्च प्राथमिक विद्यालय चौपाई में सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी आँचल सिंह ने पुस्तकालय एवं आईसीटी लैब का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिसर में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान लगातार तीन माह से नियमित रूप से विद्यालय आने वाले 55 छात्र-छात्राओं को विद्यालय की ओर से टी-शर्ट वितरित की गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों से कहा कि वह बच्चों को इसी तरह प्रोत्साहन देते रहें ताकि उनकी उपस्थिति और प्रदर्शन बेहतर हो।इस मौके पर ग्राम प्रधान आनन्द रावत, शिक्षक मुकेश शुक्ल, एआरपी प्रवीण कुमार, मनोज पटेल, सन्तोष कुमार, अजित सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.