अमरोहा, दिसम्बर 15 -- गजरौला, संवाददाता। पुलिस की लापरवाही के चलते रविवार को शहर के चौपला पर चौतरफा जाम लग गया। घंटों तक लगे जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। जिसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि चौपला पर बेतरतीब खड़े वाहनों की वजह से जाम के हालात बने। आए दिन लगने वाले जाम से चौपला पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर जिम्मेदार अधिकारी गंभीर नहीं हैं। ट्रैफिक के दबाव, ऊटपटांग ढंग से वाहनों को निकालने की कोशिश में एक के बाद एक वाहनों का ऐसा जमावड़ा लगा कि, चौराहे से चारों तरफ जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतारे लग गईं। हालात यह हुए कि इंतजार बढ़ता रहा और जाम पार करने में घंटों लग गए। बताते हैं कि इसी तरह से रोजाना लगने वाले जाम से सैकड़ों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों के अनुसार यह जा...