मिर्जापुर, फरवरी 14 -- चुनार। विंध्य क्रिकेट एसोसिएशन मिर्जापुर के तत्वावधान में पूर्व मेयर स्व. सरोज सिंह की स्मृति में आयोजित चुनार प्रीमियर लीग का फाइनल शुक्रवार को मिनी स्टेडियम मेड़िया में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब ने लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन को सात विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 51 हजार रुपये का चेक व शील्ड प्रदान किया गया। फाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने लखनऊ टीम को 20 ओवर में आठ विकेट पर 158 रन पर रोक दिया। हिमांशु सिंह ने 45, सत्यम पांडेय ने 33 व प्रियांशु पांडेय ने 17 रन बनाए। वहीं जवाब में मैदान पर उतरे चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब के खिलाड़ियों ने 16.4 ओवर में तीन विकेट पर 159 रन बनाकर मैच जीत लिया। आशीष रत्नम ने 67 रन की शानदार पारी खेली, जबक...