शामली, दिसम्बर 23 -- पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती मंगलवार को कुडान रोड स्थित सर्वोदय आश्रम में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव धीरज तोमर के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के जीवन परिचय, उनके आदर्शों एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों, मजदूरों और ग्रामीण समाज के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। भूमि सुधार, सामाजिक न्याय और ईमानदार राजनीति के क्षेत्र में उनके योगदान को देश कभी नहीं भूल सकता। उनके सच्चे और सिद्धांतवादी राजनीतिक जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया। 9 फरवरी 2024 को चौधरी चरण सिंह को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया, जो उनके योगदान का सम्मान है। कार्यक्रम में धी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.