बागपत, जुलाई 22 -- नगर के बिनोली रोड स्थित चौधरी चरण सिंह विहार कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर जल भराव हो रहा है। जिससे परेशान कॉलोनी के लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों द्वारा समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की गई है। लगभग ढाई वर्ष पहले नगर पालिका परिसर के चुनाव संपन्न हुए। जिसमें परिसीमन के अनुसार वार्ड 13 में शामिल होने के उपरांत कॉलोनी के लोगों द्वारा मतदान किया गया। इसके दोनों मुख्य द्वार पर जल भराव होने से समस्या बनी हुई है। जिसको लेकर कॉलोनी के लोगों ने प्रदर्शन कर समस्या का समाधान किए जाने की मांग की। लोगों का कहना है मुख्य मार्ग पर जल भराव होने से आवागमन में परेशानी हो रही है। यही नहीं जल भराव से गंदगी व बीमारी बढ़ने का भी खतरा बना हुआ है। समस्या से जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.