मेरठ, जनवरी 12 -- आरजी पीजी गर्ल्स कॉलेज में रविवार को दो दिवसीय अंतरमहाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेले गए, जिसमें चौधरी चरण सिंह विवि की टीम ने मेजबान आरजी पीजी की टीम पर जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मुकाबले की मुख्य अतिथि प्रो. वाई. विमला, कुलपति मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय सहारनपुर ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। कालेज स्पोर्ट्स कमेटी की संयोजिका प्रो. भावना मित्तल ने अध्यक्षता की। प्रो. वाई. विमला ने कहा कि खेल छात्राओं के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास का सशक्त माध्यम हैं। सीसीएसयू की टीम ने मेजबान आरजी कॉलेज पर शुरुआत से ही दबदबा कायम रखा और आखिर में 22-13 के स्कोर के साथ जीत दर्ज की। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.