कन्नौज, दिसम्बर 23 -- कन्नौज,संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल स्मृति पार्क में किसान सम्मान दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम किसानों के सम्मान, जागरूकता और समृद्धि को समर्पित रहा, जिसमें बड़ी संख्या में किसान, अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी और भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान और उद्योग से जुड़े स्टॉलों का निरीक्षण कर किसानों से संवाद किया। इस अवसर पर पशुपालन, कृषि, मत्स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.