हाथरस, दिसम्बर 4 -- सादाबाद। गुरुवार शाम चौधरी चरण सिंह तिराहे पर अचानक लगे भीषण जाम ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दीं। जाम के दौरान दो वाहनों की मामूली टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते-देखते मारपीट में बदल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तिराहे और विनोबा नगर चौराहे पर प्रतिदिन जाम की समस्या बनी रहती है। गुरुवार को मौके पर कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद न होने की वजह से जाम तेजी से बढ़ गया। इसी बीच पेट्रोल पंप के सामने ब्रेक फेल होने से एक गाड़ी ने सामने चल रही कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पीछे वाली गाड़ी में बैठे सात युवक उतरकर आगे वाले वाहन चालक से भिड़ गए और उसकी पिटाई कर दी। घटना के चलते पेट्रोल पंप के आसपास करीब आधे घंटे तक यातायात ठप रहा। सूचना पर पहुँची 112 पुलिस स्थिति नियंत्रित नहीं कर सकी। इसके बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.