बरेली, दिसम्बर 24 -- मीरगंज। सिंधौली स्थित जेपीएस इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। प्रबंधक कृतज्ञ सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन चौधरी चरण सिंह जैसे महान व्यक्तित्व को याद करने का नहीं, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का है। उन्होंने अपना पूरा जीवन किसान, मजदूर और ग्रामीण भारत के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। वे मानते थे जब तक देश का किसान मजबूत नहीं होगा, तब तक भारत सशक्त नहीं बन सकता। उन्होंने कृषि सुधार, भूमि सुधार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए अनेक कदम उठाए। वे सादगी, ईमानदारी और स्पष्ट विचारों के प्रतीक थे। प्रधानाचार्य इरशाद अहमद ने कहा कि सत्ता उनके लिए साधन थी, उद्देश्य नहीं। चौधरी चरण सिंह ने गांव, किसान और खेत को विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.