गौरीगंज, दिसम्बर 23 -- अमेठी। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती राष्ट्रीय लोकदल द्वारा श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष सज्जन पाठक की अध्यक्षता में उनके निज निवास मटेरा भनियापुर में किया गया। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सज्जन पाठक ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों और ग्रामीण भारत के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनकी नीतियां और विचारधारा आज भी प्रासंगिक हैं। जिला प्रवक्ता पवन पांडे, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद अग्रहरि, लल्लन पाठक, सरवन यादव, अजय पाण्डेय, मनोज मिश्रा, लवकुश गौतम, महिला जिलाध्यक्ष उर्मिला देवी, शशिकांत गांधी सहित अन्य पार्टी कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.