शामली, दिसम्बर 23 -- पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह का 123वां जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। थाना भवन नगर पंचायत अध्यक्ष आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का 123 वा जन्मदिवस मनाया गया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष पति राव जमशेद ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके बारे में कहा की 23 दिसंबर के दिन देश हो दुनिया में तमाम घटना हुई थी लेकिन इस दिन का महत्व देश के पांचवें प्रधानमंत्री की जयंती होने कारण कुछ अलग ही है चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन भारत में किसान मसीहा किसान दिवस के रूप में मानते हैं इस दिवस को राष्ट्रीय किसान दिवस भी कहा जाता है किसानों के जीवन और स्थिति योग को बेहतर बनाने के लिए चौधरी साहब ने कई महत्व पूर्ण कार्यों की शुरुआत की थी भारत सरकार ने 2021 में चौधरी चरण सिंह ...