बहराइच, दिसम्बर 23 -- बहराइच। सेनानी भवन सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, किसान नेता एवं भारत के पांचवे प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस मनाया गया। संरक्षक एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश में जिया। सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के कार्यवाहक प्रदेश महामंत्री रमेश मिश्रा ने कहा कि नागपुर के कांग्रेस अधिवेशन में किसानों के मुद्दे पर उन्होंने पंडित नेहरू का विरोध करने में भी संकोच नहीं किया। उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था और उसके सुधार पर कई किताबें लिखीं। जिला महामंत्री राजीव मिश्रा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने बिना संसद का सामना किए प्रधानमंत्री रहते हुए किसानों और देशवासियों की सेवा की। कार्यक्रम में मन्नू पांडेय, विशेश्वर नाथ अवस्थी, अंगद पांडेय, तसव्वर...