शामली, फरवरी 12 -- गुरूवार को रालोद के जिला कार्यालय पर किसान नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व चौधरी अजीत सिंह की जयंती के अवसर पर हवन कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी वाजिद अली ने की। इस दौरान वक्ताओं ने स्व. अजीत सिंह के जीवन, उनके राजनीतिक संघर्ष, किसान हितैषी नीतियों, सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष चौधरी वाजिद अली ने कहा कि स्व. चौधरी अजीत सिंह ने अपना सम्पूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों और वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित किया। उन्होंने सिद्धांतों की राजनीति को प्राथमिकता दी और किसान हितों को सर्वाेपरि रखा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को संगठन की ताकत बनाने का आह्वान किया। पूर्व विधायक राव वारिस ने कहा कि स्व. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.