हाथरस, फरवरी 13 -- सादाबाद। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की 87वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद में पूर्व विधायक प्रताप चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों को फल वितरित किए। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्व. चौधरी अजीत सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके जनसेवा, किसान हित और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण को नमन किया। पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव किसानों, मजदूरों और आमजन के अधिकारों की आवाज बुलंद की। उन्होंने समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की नीति अपनाई और जनहित को सर्वाेपरि रखा। उनकी जयंती पर जरूरतमंदों की सेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम के...