अमरोहा, मई 6 -- राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.चौधरी अजित सिंह की चौथी पुण्य तिथि पर उन्हें नमन किया गया। रालोद जिलाध्यक्ष मनवीर सिंह चिकारा के आवास पर कार्यकर्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलकर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। मनवीर सिंह चिकारा ने उनके जीवन वृतांत की जानकारी दी। कहा कि उन्होंने जीवनभर किसानों के हित की लड़ाई लड़ी। इस दौरान रोहित चौधरी, हरपाल सिंह, महाराज सिंह महेश, चंद्रवीर सिंह, रणवीर सिंह, अनुज, मलखान सिंह, जितेंद्र सिंह, अमित चौधरी, रोहित चौधरी, विकास चौधरी, नरेशवीर सिंह चाहल, मोहित सेठी, अमित, बबलू चौधरी, भूदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.