शामली, फरवरी 12 -- रालोद नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह की जयंति पर उन्हें श्रृद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। नगर पंचायत अध्यक्षा राव मुशयदा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम मे उनके पति समाज सेवी हाजी राव जमशेद ने कहा स्व.चौधरी अजीत सिंह ने कभी स्वयं को बड़ा नेता नहीं माना, बल्कि हमेशा किसानों का संरक्षक और किसानों को अपना अभिभावक माना। यही उनकी सादगी, यही उनका बड़प्पन और यही उनकी असली पहचान थी। आज उनकी जयंती पर हम सबका दायित्व है कि उनके सिद्धांतों, संघर्ष और सेवा भाव की इस विरासत को मजबूती से आगे बढ़ाएं और किसान हित की आवाज को और बुलंद करें। इस दौरान राव अंसार अनिल कुमार राव इरफान, इरशाद अंसारी हाजी इकबाल अर्थर सिद्दीकी, ऋषि पाल सैनी, आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.