मेरठ, मई 5 -- रालोद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दिल्ली रोड स्थित अजंता पेट्रोल पंप पर सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की पुण्य तिथि की पूर्व संध्या पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। रालोद के राष्ट्रीय सचिव प्रतीक जैन ने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने हमेशा किसानों की आवाज को उठाया और उनके हक की लड़ाई लड़ी। चौधरी अजित सिंह किसानों के सच्चे हमदर्द थे। रालोद महानगर अध्यक्ष नईम सागर, अरुण जाटव, मोहम्मद आमिर, पूर्व पार्षद मोमिन, रणवीर सिंह, इमरान राणा, फिरोज सिद्दीकी, विवेक खेड़की, उमर मालिक आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.