पिथौरागढ़, मार्च 3 -- चौदास घाटी के गुमिकांग में बर्फबारी ने 58 से अधिक भेड़-बकरियों की जान ली है। सोमवार को पशुपालकों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी से पशुपालकों को खासा नुकसान हुआ है। बर्फ के कारण पेड़ गिरने से दबकर सोसा पस्ती निवासी अशोक वर्ती के 21बकरिया मर गई। प्रेम सिंह धामी की भी 17 बकरियों को जान गंवानी पड़ी। दान सिंह बुदियाल के छह बकरियां बर्फ में दबकर मर गई। जबकि 25बकरियां लापता हो गई। जनक सिंह बुदियाल की भी 32बकरियां गायब हैं। जबकि तीन बकरियों की मौत हो चुकी है। पांच बकरियां घायल हैं। जनक सिंह भंडारी की 22बकरियों का भी कहीं पता नहीं चल रहा है। उनकी पांच बकरियां मर चुकी हैं व सात घायल है। दान सिंह का कहना है कि पशुपालन ही उनकी आजीविका का प्रमुख साधन है। इस घटना से पशुपालकों को आर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.