पूर्णिया, जुलाई 10 -- कसबा, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसबा में बुधवार को प्रखंड की आशा कार्यकर्ताओं ने संघ के आह्वान पर अपनी चौदह सूत्री मांगों के समर्थन में एक दिवसीय हड़ताल किया तथा धरना पर बैठकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आशा को आशा देकर निराश किया जाता रहा है। वर्ष 2023 में भी अनिश्चितकालिन हड़ताल पर हमलोग रहे थे। तब सरकार ने हम सबों की सभी मांगों को जल्द पूरा किये जाने का आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त कराया था। किन्तु आश्वासन के दो साल बीत गए और अबतक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने ने कहा कि संविदागत कर्मी, आउटसोसिंग के कर्मी एवं आशा, ममता, कुरियर की सेवा नियमित की जाय। आाशा कार्यकताओं को सरकारी सेवक घोषित किया जाय। जबतक सरकारी सेवक घोषित नहीं किया जाता है तब तक न्यनतम वैघानिक मजदूरी 26 हजार रूपया दिया जाए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.