जमुई, दिसम्बर 9 -- चकाई,निज प्रतिनिधि चंद्रमंडीह पुलिस द्वारा वारंटियों के खिलाफ चलाए गए धरपकड़ अभियान में पुलिस ने चौदह वर्षों से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के मानिकपुर गंगटी से निवासी ललन पासवान पिता बल्ली पासवान को गिरफ्तार किया गया है। रूप में की गई है। वह वर्ष 2011 से ही एक केस में वांछित था और लगातार अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाकर उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष के अलावे एसआई विजय कुमार उपाध्याय और सशस्त्र बल के जवान भी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...