नैनीताल, नवम्बर 15 -- नैनीताल, संवाददाता। पर्यटन सीजन से पहले शहर के एकमात्र रैन बसेरे के जीर्णोद्धार का काम शुरू हो गया है। नगर पालिका की ओर से 14 लाख की लागत से भवन में पुट्टी, प्लास्टर, पेंट, शौचालय का निर्माण और रसोईघर बनाया जाएगा। रैन बसेरा लंबे समय से जीर्ण-शीर्ण हालत में था। यहां महिलाओं के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था तक नहीं है। ऐसे में पर्यटक या अन्य लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ठंड के दिनों में पर्याप्त सुविधाएं न मिलने के चलते उन्हें परेशानी होती है। पालिका के जेई विपिन पुरोहित ने बताया कि रैन बसेरे के भवन का जीर्णोद्धार कार्य कराया जा रहा है, जिसे जल्द पूरा करने का लक्ष्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...