रिषिकेष, जनवरी 16 -- स्वर्गाश्रम में चौदह मंजिला भवन के एक कार्यालय में पहले बीकेटीसी और अब कैलाशानंद मिशन ट्रस्ट ने ताला जड़ दिया है। इस कार्रवाई से दो दर्जन से ज्यादा दुकानदार सड़क पर आ गए हैं। उनकी दुकानें भी इस खींचतान में बंद हो गई हैं, जिससे नाराज व्यापारियों ने शुक्रवार को भवन के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इन दुकानों से परिवार का भरण-पोषण चल रहा है, लेकिन एकाएक इस तरह की कार्रवाई से वह बेरोजगार हो गए हैं। शुक्रवार को चौदह मंजिला भवन में तालाबंदी के विरोध में व्यापारियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने भवन का ताला अतिशीघ्र खोलने की मांग की, जिससे दुकानों का संचालन सुचारु रूप से हो सके। प्रभावित दुकानदार शुभम शर्मा ने बताया कि वह पिछले करीब डेढ़ दशक से यहां कारोबार कर रहे हैं, मगर एकाएक तालाबंदी से उनकी दुकान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.