शाहजहांपुर, फरवरी 2 -- अल्हागंज। कमलेश हत्याकांड का पुलिस ने महज चौदह घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। प्रेम संबंधों के शक में युवक 17 वर्षीय कमलेश की हत्या की गई थी। इस हत्याकांड में मृतक का पड़ोसी ही हत्यारोपी निकला। परिजनों व गोपनीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने शक के आधार पर शनिवार को मृतक का पड़ोसी व दोस्त अनीश 25 वर्ष पुत्र धनपाल को हिरासत में लिया था। घटनास्थल पर सुबह मृतक की मां गीता व बहन रिंकी ने अनीश पर शक जाहिर करते हुए पुलिस को बताया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पंचायत भवन के पास स्थित तालाब से डंडा बरामद करने में सफलता प्राप्त कर दी। पुलिस की पूछताछ में हत्याकाण्ड को अंजाम देने वाले आरोपी अनीश ने बताया कि कमलेश उसकी पत्नी से काफी दिनों से मिलता रहता था व फोन पर चेटिंग करता था। एक ...