मथुरा, जुलाई 25 -- कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात को गोपीनाथ बाजार क्षेत्र से खाकी वर्दी पहने फर्जी सीओ को गिरफ्तार किया है। इसके पास से सीबीआई का एक आई कार्ड भी मिला है। गुरुवार को उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। इससे पहले भी वृंदावन में रुकमणि क्षेत्र में रह रहा एक फर्जी इंस्पेक्टर पकड़ा जा चुका है। कोतवाली की रंगजी पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने आपको सीओ (क्षेत्राधिकारी) बताकर रौब झाड़ता घूम रहा है तथा झूठे मुकदमे में फंसाकर वसूली कर रहा है। सूचना पर चौकी प्रभारी ने उप निरीक्षक शुभांशु यादव, कांस्टेबल आकाश यादव, चेतककर्मी हेड कांस्टेबल सुनील कुमार और कुशलेश कुमार को साथ लेकर गोपीनाथ बाजार से केसी घाट वाले मार्ग पर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार करते समय उक्त व्यक्ति ने खाकी रंग की...