हमीरपुर, फरवरी 21 -- हमीरपुर, संवाददाता दशकों पुरानी क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत कार्य के चौथे दिन कर्मचारियों को एक लीकेज तो मिल गया लेकिन अभी अन्य लीकेज की खोज को लेकर सड़क की खुदाई निरंतर जारी है। जिससे शहर के दो मुहल्ले के लोग अभी भी पेयजल आपूर्ति ठप होने परेशान है। लोगों को पानी लेने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। शहर के अमन शहीद और पठकाना मुहाल के लोग लगभग डेढ़ सप्ताह से पेयजल संकट से जूझ रहे है। यहां दशकों पहले पड़ी पाइप लाइन जगह-जगह से ध्वस्त हो जाने से जलापूर्ति पूरी तरह ठप्प हो गई है। स्थानीय लोग पेयजल बाजार से तो नहाने-धोने और अन्य कार्य के लिए हैंडपंप और सबमसर्बिल पंप से पानी लेने को मजबूर हैं। उनके रोजमर्रा के सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत कार्य के चौथे दिन शुक्रवार को मेहमान की बगिया वाली स...