एटा, जनवरी 30 -- एसीपी लगाने की मांग पर अड़े सफाई कर्मचारी धरना समाप्त करने के मूड में नहीं है। एक दिन पहले सदर विधायक ने भी उन्हें आश्वासन दिया था कि शीघ्र ही मांग पूरी कर ली जाएगी। अभी तक कोई कार्रवाई न होने के कारण शुक्रवार को लगातार चौथे दिन भी कार्य बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन जारी रखा। एसीपी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कमल कुमार और जिला मंत्री ओमवीर सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि डीपीआरओ मोहम्मद राशिद और जैथरा व सकीट ब्लॉक के बीडीओ कर्मियों को गुमराह कर रहे हैं। पूर्व में कुल 852 सफाई कर्मियों में से 604 को एसीपी लाभ देने के लिए सूची तैयार की गई थी, लेकिन अब डीपीआरओ फिर से जांच कराने और नई लिस्ट बनवाने की बात कह रहे है। सदर विधायक विपिन वर्मा...