मुंगेर, दिसम्बर 31 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जसीडीह-झाझा सेक्शन के लहाबोन और सिमुलतला के बीच मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त के चौथे दिन भी ट्रेनों का परिचालन संभव नहीं हो सका। अप/डाउन की ट्रैक मंगलवार को भी बाधित रहा। इसके कारण रेलवे को कई ट्रेनें कैंसिल करनी पड़ी, वहीं कई ट्रेनों को क्यिूल, जमालपुर, भागलपुर, बांका, गया रेलखंडों से रवाना डायवर्ट कर परिचालन करना पड़ा। यह जानकारी सीपीआरओ वेद प्रकाश ने दी है। ये ट्रेनें रहीं कैंसिल ट्रेन नंबर 13509 आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 13021 हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 63297 देवघर-झाझा मेमू, ट्रेन नंबर 63571 जसीडीह-मोकामा मेमू, ट्रेन नंबर 63566 झाझा-जसीडीह मेमू रद्द रही। ये ट्रेनें हुईं डायवर्ड ट्रेन नंबर 12332 जम्म...