बेगुसराय, सितम्बर 11 -- बीहट। चार दिनों से गंगा के जलस्तर में वृद्धि लगातार जारी है। गुरुवार को हाथीदह में गंगा का जलस्तर 42.570 मीटर दर्ज किया गया। फिलहाल हाथीदह में गंगा खतरे के निशान से 81 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बेगूसराय के कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि चौथी बार गंगा के जलस्तर में वृद्धि देखी जा रही है। बक्सर, मुंगेर तथा कहलगांव की भांति हाथीदह में फिलहाल गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने के ही संकेत मिले हैं। गंगा के जलस्तर में वृद्धि से तटीय क्षेत्रों में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। गंगा तटीय क्षेत्रों में कृषि योग्य भूमि जलमग्न होने की वजह से पशुपालकों को मवेशी चारा की दिक्कत झेलनी पड़ रही है। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.