एटा, जनवरी 13 -- जिले में लगातार चौथे दिन चटख धूप निकली। इससे लोगों को घने कोहरे से तो राहत मिली, लेकिन सर्द हवाओं ने ठिठुरन बरकरार रखी। अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 06 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जनवरी के मध्य में मौसम के दोहरे रंग देखने को मिल रहे हैं। सुबह के वक्त हल्की धुंध के बाद करीब 10 बजे से ही तेज धूप निकल आई। धूप निकलने से बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर रौनक दिखी, लेकिन उत्तर-पश्चिमी दिशा से आ रही 23 किमी/घंटा की तेज हवाओं ने धूप की तपिश को बेअसर कर दिया। शाम ढलते ही तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। इस पखवाड़े में गेहूं की फसल के लिए कड़ाके की ठंड और ओस संजीवनी का काम करती है। तेज धूप और हवा के कारण मिट्टी की नमी तेजी से सूख रही है। यदि तापमान में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही, तो गेहूं की फसल समय से पहले पक सकती है...