महाराजगंज, फरवरी 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। फरेंदा क्षेत्र के लेजर महदेवा में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बीते 2 फरवरी से गायब बैकुण्ठपुर के युवक का शव गेहूं के खेत में मिला। परिजन पहले ही युवक के साथ अनहोनी की आशंका जता रहे थे। इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए पुलिसिया कार्रवाई पर उंगली उठाई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी, जबकि मृत युवक टोपी व स्वेटर गांव के खेत से बरामद भी हो चुके थे। बैकुंठपुर निवासी आदित्य (19) पुत्र प्रयाग बीते 2 फरवरी को घर से निकला था और तभी से वापस नहीं लौटा। मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इस मामले में गुमशुदगी दर्ज का पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ कर रही थी। युवक की मां ने तहरीर देकर अनहोनी को आशंका जताई थी। उसका कहना रहा कि उसके बेटे को एक युवक बाइक से लेकर...