औरंगाबाद, दिसम्बर 31 -- हसपुरा छोटी फील्ड पर चल रहे सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा क्वार्टर फाइनल मैच बुधवार को खुटहन और गहना क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। इसमें पांच विकेट से गहना की टीम ने जीत हासिल कर ली। टॉस जीतकर खुटहन की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 179 रन बनाए। गहना ऐह टीम ने 180 रन बना लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार 18 गेंदों पर 54 रन बनाने वाले मो. फैजान को दिया गया। सचिव धर्मेंद्र कुमार लाला और राज कुमार ने मुख्य अतिथि कुर्था के विधायक पप्पू वर्मा को अंग-वस्त्र से सम्मानित किया। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर आयोजन समिति को धन्यवाद दिया। हसपुरा मुखिया प्रतिनिधि राकेश कुमार, दाउदनगर जदयू अध्यक्ष दीपक कुमार गुंजन, पूर्व पंसस कौशल शर्मा, शिक्षक दीपक कुमार, पैक्स अध्यक्ष संजीत शर्मा, रालोमो अध्यक्ष श्रीकांत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.