रांची, अक्टूबर 24 -- रांची, संवाददाता। चौथी साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 (सैफ) का शुभारंभ शुक्रवार शाम मोरहाबादी के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में हुआ। आधुनिकता और परंपरा के संगम से सजे उद्घाटन समारोह ने झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक अखड़ा वंदना से हुई। इसमें 80 नगाड़ों की गूंज के साथ माहौल जोहार-जोहार के स्वर में डूब गया। इसके बाद मंच पर नृत्य के फ्यूजन वाले मेगा परफॉर्मेंस ने सभी का मन मोह लिया। इस प्रदर्शन में राज्य के 500 आदिवासी और मूलवासी कलाकारों ने एक साथ नृत्य कर एकता में विविधता का संदेश दिया। यह प्रदर्शन झारखंडी लोकनृत्यों छऊ, पाइका, झूमर, संथाली, मुंडारी, उरांव, खड़िया और पांका का संगम रहा। इसे अंतरराष्ट्रीय कार्निवल की तर्ज पर डिजाइन किया गया था। सांस्कृतिक कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.